जौनपुर धारा, जौनपुर। महाराजगंज थाना क्षेत्र के गडेहरिया गांव में शौच के लिए गई किशोरी के साथ जबरदस्ती करने का विरोध उसे महंगा पड़ गया। दुष्कर्म का असफल प्रयास करने के दौरान दबंग ने उस पर चाकू के कई वार कर दिया। यह घटना गुरुवार शाम लगभग 6:30बजे की है। सोनी 17वर्ष अपने घर से कुछ दूरी पर शौच के लिए गई हुई थी। उसी गांव का एक दबंग युवक उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। नाबालिग किशोरी के शोर मचाने पर उसकी बहन नीलम और भाई भाग कर पहुंचे की उसी समय दबंग ने चाकू से सोनी के ऊपर वार कर दिया। इतना ही नहीं हमलावर का भाई भी पहुंच गया और नीलम 20वर्ष और भाई विकास 18वर्ष को लाठी से पीट कर गंभीर रूप के घायल कर दिया। इस घटना में घायल सोनी गौतम का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। घटना के कुछ ही देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur Dhara News : दुष्कर्म का विरोध करने पर दबंग ने मारा चाकू


