Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  दुर्गा पूजा पंडाल आयोजकों को देना पड़ेगा कार्यक्रमों...

Jaunpur Dhara News :  दुर्गा पूजा पंडाल आयोजकों को देना पड़ेगा कार्यक्रमों का विवरण

  • शांति समिति की बैठक हुई संपन्न, दिये गये निर्देश

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। दुर्गा पूजा व प्रतिमा विसर्जन को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष संतोष पाठक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में दुर्गा पूजा के आयोजकों में ग्रामीण सहित क्षेत्र के संभ्रांत लोग मौजूद रहे। सीओ गिरेंद्र सिंह व नायब तहसीलदार महेंद्र कुमार ने दुर्गा पूजा पंडालों के आयोजकों शांतिपूर्वक दुर्गा पूजा आयोजित करने व नगर पालिका प्रशासन को साफ सफाई व्यवस्था कराने निर्देशित किया गया। नायब तहसीलदार महेंद्र कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा के पंडाल में किसी प्रकार का तीव्र ध्वनि बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। सुरक्षा के लिए अग्निशामक यंत्र व सीसीटीवी हर हालत में लगाएं। साथ ही नई गाइडलाइन के तहत प्रोफार्मा में सभी पूजा पंडालों के आयोजकों को कार्यक्रम का संपूर्ण विवरण शपथ पत्र के साथ देना होगा। सीओ गिरेंद्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र में मूर्ति स्थापित करने वाले लोग शांति व सौहार्द पूर्ण तरीके से पर्व को मनाएं। दुर्गा पूजा पंडाल में ज्वलनशील पदार्थ का उपयोग न करें, पर्व पर अश्लील गीत व तेज आवाज में डीजे न बजाएं। प्रतिमा किसी नई जगह न रखें और न ही किसी नए रास्ते से प्रतिमा को ले जाएं। विसर्जन के दौरान शांतिपूर्ण ढंग से रहे। थाना प्रभारी संतोष पाठक ने कहा कि पूजा के दौरान किसी तरह की हरकत नहीं होनी चाहिए, शरारती तत्वों पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी। कोई कोई भी व्यक्ति पूजा में खलल डालने का प्रयास किया, तो उसकी खैर नहीं है। बैठक में पूजा पंडाल के आयोजकों ने सड़कों का मरम्मत, विद्युत व्यवस्था, सफाई, सुरक्षा साथ ही नवरात्र के नौ दिन पूजा पंडाल के आस-पास मांस और मदिरा की बिक्री प्रतिबंधित करने समेत आदि समस्याओं को अवगत कराया। इस अवसर पर रामलीला कमेटी अध्यक्ष पशुपतिनाथ मुन्ना, मेला महासमिति अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता पिन्टू, नगर पालिका लिपिक ज्ञान प्रकाश पटेल, अंजुमन सदर तहसीमुलहक बन्ने, सभासद सूर्यालाल जायसवाल,  गणेश ऊमरवैश्य, सुरेश चंद सोनी, राम दिनकर पांडे, समर बहादुर बिन्द, सुनील पांडे, संदीप कसेरा, फूलचंद सरोज, नीरज सिंह, अतुल शुक्ला, विनय सिंह, जितेंद्र यादव, अनूप मौर्य, विनोद कुमार, बृजेश तिवारी, जयप्रकाश, राम सिंह शिरोमणि यादव व योगेश समेत कई दर्जनों से अधिक पूजा पंडाल की आयोजक मौजूद रहे।