जौनपुर धारा, जौनपुर। बीते 25 सितम्बर को जन शिकायतो की सुनवाई के दौरान ग्राम सडे़री परगना रारी थाना बक्शा निवासी कृपाशंकर यादव पुत्र स्व. इन्द्रबली यादव जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र के समक्ष प्रस्तुत हुए और अवगत कराया कि उनके पिता की मृत्यु 24 दिसम्बर 2019 को हुई है लेकिन चकबन्दी विभाग के अधिकारियों द्वारा वरासत में नाम दर्ज नही किया गया है। जिसपर तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी के ने कृपाशंकर यादव का नाम वरासत में दर्ज कराते हुए आज जनसुनवाई कक्ष में उन्हें खतौनी प्रदान की। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र सिंह ने बताया कि जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से विगत 12दिनों में इससे सम्बंधित करीब 2500 से भी अधिक मामले पंजीकृत कराते हुए इन्हें अग्रिम कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। उन्होंने चकबन्दी अधिकारी और एसओसी चकबन्दी को निर्देशित किया कि जितने भी गांव चकबंदी प्रक्रिया के अधीन है, उसमें जितने भी लम्बित वाद है 03 दिन के भीतर निस्तारित करें और 03 दिन के बाद भी यदि पुराने वाद लम्बित पाये जाते है तो संबंधित को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur Dhara News : तीन दिन के भीतर दर्ज करें लम्बित पड़े वरासत : जिलाधिकारी


