― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : डीएम ने रातनैतिक प्रतिनिधियों के साथ किया ईवीएम...

Jaunpur Dhara News : डीएम ने रातनैतिक प्रतिनिधियों के साथ किया ईवीएम हाउस का निरीक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। डीएम डॉ.दिनेश चन्द्र सिंह द्वारा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि सीसीटीवी हमेशा सक्रिय रहे। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी के लिए विद्युत आपूर्ति के साथ वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने वेयर हाउस के सामने इन्टरलाकिंग कराये जाने के निर्देश दिये।

इस दौरान साफ-सफाई दुरुस्त मिली। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामअक्षयवर चौहान, जिला पंचायत राज अधिकारी नत्थूलाल गंगवार, सहायक निर्वाचन अधिकारी बृजेश चतुर्वेदी, महमूद अली सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने संयुक्त कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि समस्त पटल सहायक पत्रावलियों को अपडेट रखे। सीआरए ज्ञानचन्द्र मौर्या को निर्देश दिया कि आरसी वसूली की फीडिंग समय से की जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी रामअक्षयवर चौहान, नाजिर कलेक्ट्रेट विजय प्रताप सिंह, एलबीसी राजीव श्रीवास्तव, बिल क्लर्क अरविन्द सिंह सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Share Now...