जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वाराणसी-लखनऊ रेल प्रखंड पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी लखनऊ रेल प्रखंड पर मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के हरसू का पूरा गांव के पास रविवार की सुबह एक युवक की क्षत विक्षत लाश लोगों ने देखा तो उनकी घिग्घी बंध गई। फौरन घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची तो जेब में मिले मोबाईल व आधार कार्ड से युवक की पहचान हो सकी। मृतक लल्लू सरोज (25) मंधरपुर ईटहरा गांव का रहने वाला था। माना यह जा रहा है कि युवक की मौत नई दिल्ली से वाराणसी जा रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से करीब सुबह 3 बजे हुई है।घटना की सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंचे और लाश देखकर रोने-बिलखने लगे। परिजनों ने किसी तरह की तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
― Advertisement ―
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण
जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Jaunpur Dhara news : ट्रेन से कटकर युवक की मौत



