Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : ट्रेन के धक्के से वृद्ध महिला घायल

Jaunpur Dhara News : ट्रेन के धक्के से वृद्ध महिला घायल

जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय क्षेत्र के सिझवारा गाँव निवासी चिंता देवी पत्नी चन्नर राम 50वर्ष घर से केराकत बाजार जा रही थी कि मुरलीपुर रेलवे अंडर पास में जलभराव होने के कारण वृद्ध महिला रेलवे लाईन पकड़कर जाने लगी तभी सूरत छपरा एक्सप्रेस ट्रेन आ गई ट्रेन को अपनी तरफ आते देख महिला अपना संतुलन खो बैठी बचने के चक्कर में ट्रेन से धक्का लग गया और नीचे गिर पड़ी। वृद्ध महिला के नीचे गिरने से सर में गंभीर चोट आ गई। ट्रेन जैसे ही केराकत रेलवे स्टेशन पर खड़ी हुई तो ट्रेन के लोको पायलट ने स्टेशन मास्टर को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर मौके पर पहुंच रेलवे लाइन के बीचों बीच बैठी घायल महिला को ऐंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहाँ चिकित्सकों ने घायल महिला का प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन का ठहराव केराकत रेलवे स्टेशन पर होने के कारण ट्रेन की गति धीमी थी। जिससे बड़ी दुर्घटना होने बच गई।