Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : ट्रेन की चपेट में आये युवक की मौत

Jaunpur Dhara News : ट्रेन की चपेट में आये युवक की मौत

  • रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, पैर फंसने के चलते हुआ हादसा

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के वाराणसी-लखनऊ रेल प्रखंड पर हौज गांव के पंचायत भवन के सामने बुधवार की रात को ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जफराबाद क्षेत्र के हौज शिवाला गांव निवासी सुदर्शन राजभर पुत्र वंशराज राजभर रेलवे में चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी था। गुरुवार की रात को वह गांव के पंचायत भवन के सामने से रेलवे लाइन को पार कर रहा था। लोगों के अनुसार वह जब रेलवे लाइन पार कर के निकलने वाला था कि उसका एक पैर ट्रैक में फंस गया, उसी समय ट्रेन आ गई। जिससे वह उसकी चपेट में आ गया। वह पैर कटने के बाद भी कुछ दूर तक घसीटता हुआ गया। जिसके कारण उसका सिर फट गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक तीन बच्चों का पिता था। वही पर पत्नी का करुण क्रन्दन सुन कर लोगों की आंखे नम हो गयी।