Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की...

Jaunpur Dhara News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सिकरारा थाना क्षेत्र के सीठापुर निवासी 22वर्षीय रोहित यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। बीत रात 9बजे के करीब रोहित अपनी दीदी को खाना पहुंचाने के लिए जौनपुर शहर स्थित एक निजी अस्पताल के लिए घर से निकला था। घरवालों के अनुसार, रोहित अस्पताल नहीं पहुंचा, जिससे परिजन घबरा गए। काफी खोजबीन के बाद जब उनकी कोई जानकारी नहीं मिली, तो रात 10 बजे रेलवे पुलिस ने सूचित किया कि सीहीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास रोहित का शव मिला है। पुलिस का कहना है कि रोहित किसी ट्रेन की चपेट में आया है। थानाध्यक्ष किशोर कुमार चौबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अभी तक थाने में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।