जौनपुर धारा, केराकत। नगर के नालापार नावघाट मुहल्ला में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल और हनुमान मन्दिर के पास लगे हाई टेंशन पोल और ट्रांसफार्मर को हटावाने के लिये मुहल्ला वासियों ने उपजिलाधिकारी को पत्रक दिया। गौरतलब है कि उक्त स्थान पर आये दिन धार्मिक अनुष्ठान, पूजा एवं विवाह सम्बन्धित कार्यक्रम होते रहते है। ऐसे में भारी संख्या में जन समुदाय वहाँ आता रहता है, वही नगर की समस्त दुर्गा पूजा प्रतिमा का विसर्जन वही तालाब होता है, ऐसे में वहाँ से उक्त ट्रांसफार्मर को सुरक्षा के दृश्टिकोण से हटाया जाना आवश्यक मानते हुये मुहल्ले वासियों ने उपजिलाधिकारी को पत्रक देकर न्याय की गुहार लगाई है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur Dhara News : ट्रांसफार्मर हटाने को दिया पत्रक


