Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : टैम्पो सवार बदमाशों ने सर्राफा व्यवसाई को नशीली...

Jaunpur Dhara News : टैम्पो सवार बदमाशों ने सर्राफा व्यवसाई को नशीली चाय पिलाकर लूटा

  • अचेत व्यापारी को महाराष्ट्र की ट्रेन में बैठा कर भाग गए बदमाश

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अन्तर्गत निवासी सर्राफा व्यवसायी श्यामजी सोनी से प्रयागराज में टैम्पो सवार बदमाशों ने झांसे में लेकर नशीली चाय पिलाई, ढाई लाख के आभूषण लूटकर उन्हें अचेत अवस्था में महाराष्ट्र जाने वाली ट्रेन में बैठाकर चंपत हो गए। तीन दिन बाद कोल्हापुर के मिराज स्टेशन पर व्यवसायी की तंद्रा टूटी तो उन्होंने अपने परिजनों को किसी के मोबाइल से संपर्क किया। व्यवसायी के सकुशल घर लौटने पर परिजन फूले नहीं समा रहे हैं। मुंगराबादशाहपुर के पाण्डेयपुर गांव निवासी श्यामजी सोनी की पांडेयपुर में सर्राफा की दुकान है।

कोल्हापुर के पास मिराज पर व्यवसायी की तंद्रा टूटी, ढाई लाख के गहने लुट चुके थे वह 17अगस्त को दुकान के काम से प्रयागराज गए थे। प्रयागराज पहुंचकर गहने खरीदकर वह वापस लौटने के लिए सिविल लाइंस रोडवेज परिसर में बस पकड़ने पहुंचे। उस दौरान बसों में भीड़ दिखी। इसी दौरान एक टेंपों में कुछ युवक पहले से ही सवार थे और पूछने पर बताया कि वह मुंगराबादशाहपुर जा रहे हैं। सुनते ही श्यामजी भी घर जल्द पहुंचने के लिए टेंपो में सवार हो गए। थोड़ी दूर जाने पर युवकों ने चाय की दुकान पर उन्हें नशीली दवा मिला कर चाय पिला दी। चाय पीते ही वह बेहोश हो गए और बदमाशों ने जेवरात से भरा का बैग लूट कर उन्हें अचेत हालत में महाराष्ट्र की ट्रेन में बैठा दिया।देर रात घर न पहुंचने और मोबाइल भी स्विच ऑफ मिलने से परिजन घबराकर प्रयागराज पहुंचे। पूरी रात ढूंढते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। अन्त में थाने में दूसरे दिन रिपोर्ट दर्ज कराई। कोल्हापुर से तीन स्टेशन पहले मिराज पहुंचे श्यामजी की तंद्रा टूटी तो किसी के मोबाइल से घर पर बात की। परिजनों ने राहत की सांस ली। परिजन फौरन मिराज पहुंचे और वहां से घर ले आए। व्यवसायी ने आप बीती बताई। थानाध्यक्ष ने बताया कि वापसी जानकारी मिली।