जौनपुर धारा,जौनपुर। इनकाउंटर स्पेशलिस्ट एसपी डॉ.अजय पाल शर्मा के निर्देश पर जिले में ऑपरेशन लंगड़ा चल रहा है। जिले की सिकरारा व बक्शा की संयुक्त पुलिस टीम की चेकिंग के दौरान बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। बदमाश रजनीश यादव पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरा आरोपी राजन सोनकर अंधेरे में भागने में कामयाब रहा। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। रजनीश के पास से पुलिस ने देशी तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है। उससे पूछताछ की जा रही है। बदमाश के कब्जे से 315बोर, 01जिन्दा कारतूस, 315 बोर, 02 खोखा, 315 बोर व एक पल्सर मोटर साइकिल के साथ पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। दूसरा बदमाश राजन सोनकर पुत्र राजेन्द्र सोनकर निवासी ग्राम चौरा बाजार थाना जलालपुर जनपद जौनपुर अंधेरे का लाभ लेकर भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश की जा रही है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur Dhara news : जौनपुर पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, पैर में लगी गोली


