― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : जिलाधिकारी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

Jaunpur Dhara News : जिलाधिकारी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। उतर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा 2023 की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, नकलविहीन, सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड ने तिलकधारी सिंह पीजी कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक परीक्षा के दौरान भर्ती बोर्ड के सभी निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा संपन्न कराएं। परीक्षा के दौरान सभी कक्षों में सीसीटीवी एक्टिव रहे। इस दौरान उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों से परीक्षा के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की और निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी।

  • डीआईजी रेंज ने किया स्थलीय निरीक्षण

जौनपुर। उ.प्र.आरक्षी नागरीक पुलिस की भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा सकुशल, पारदर्शी व नकल विहीन सम्पन्न कराने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी रेंज वाराणसी डा.ओ.पी.सिंह, पुलिस अधीक्षक जौनपुर डा.अजय पाल शर्मा के साथ पुलिस लाइन स्थित सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम व जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया एवं डियूटी में तैनात अधिकारी/कर्मचारीगण को जारी गाइडलाइन का पूर्णतः अनुपालन करनें के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

Share Now...