Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  जिन्दा वृद्धों को मृत बताकर रोक दिया गया...

Jaunpur Dhara News :  जिन्दा वृद्धों को मृत बताकर रोक दिया गया पेंशन

जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर ब्लॉक के बीबनमऊ की दो पात्र माहिलाओं के जिन्दा रहने के बाद भी मृत दिखाकर पेंशन रोक दिया गया है। जिसको लेकर शांति पत्नी स्व.जयराम, केवला देवी पत्नी स्व0 श्रीराम निषाद ने जिला प्रशासन के समक्ष ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए अपनी पीड़ा बयान किया है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त दोनों महिला अत्यन्त गरीब व वृद्ध, विधवा है। जिन्हे वृद्धा पेंशन का लाभ मिला रहा था परन्तु पात्र लाभार्थी होने के बाजवूद भी सम्बन्धित अधिकारी द्वारा जांच कर जिंदा रहते हुए मृतक घोषित कर दिया गया, जिससे दोनो महिलाओं को लगभग दो वर्षों से वृद्धा पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा हैं। वहीं विकास भवन में जांच कराने पर ज्ञात हुआ था कि दोनो को मृतक घोषित कर दिया है। दोनों ने ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।