Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : जलसे के पांचवे दिन बयान की गई हुजूर...

Jaunpur Dhara News : जलसे के पांचवे दिन बयान की गई हुजूर की सीरत

जौनपुर धारा,जौनपुर। इस्लामी महीना रबी उल अव्वल की शुरुआत होते ही जौनपुर शहर के कोतवाली के सामने किदवई पार्क में 12दिवसीय होने वाले सीरतुन्नबी व महफिलें मिलाद शरीफ के पांचवे दिन आज हजरत मौलाना कयामुद्दीन ने हजरत मोहम्मद पैगंबर की सीरत पर बयान किया। उन्होंने बताया कि हुजूर जब नमाज पढ़ने के लिए अपने घर से निकलते थे तो एक बूढी औरत उनसे बहुत ज्यादा नफरत करती थी वह घरों का कूड़ा इकट्ठा करके रखे रहती थी और जब हुजूर उस रास्ते से निकलते तो वह कूड़ा उनके ऊपर फेंक देती तो हुजूर कुछ ना कहते वापस घर को जाते नहाते और कपड़े बदलते और फिर से नमाज पढ़ने चले जाते यह सिलसिला एक दिन टूट गया तो हुजूर एक बार रास्ते से वापस मुड़े उन्होंने सोचा कि हो सकता है कि बूढ़ी औरत आज कुछ कर रही हो इसलिए उनको ख्याल नहीं आया वह फिर लौटे फिर मुड़े फिर लौटे लेकिन वह बूढ़ी औरत नहीं आई वह नमाज पढ़कर के वापस लौटे तो उस औरत का हाल जाना जब उनको पता चला की उस औरत की तबीयत खराब है। जिसमें रोज सुबह उक्त स्थान पर विभिन्न औलेमा व मौलाना हुजूर की सीरत पर प्रकाश डालेंगे व नात पढ़ी जाएगी। इस मौके पर मुख्य रूप से फाउंडर प्रेसिडेंट असलम शेर खान ,सदर जावेद अजीम खान,रियाजुल हक,मास्टर मेराज,अनवारुल हक गुड्डू ,अकरम मंसूरी,कमालुद्दीन अंसारी,माजिद निसार,सलीम मंसूरी,शकील मंसूरी,इरशाद मंसूरी,बख्तियार,अजीज फरीदी,अब्दुल सलाम आदि लोग उपस्थित रहे।