Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  जमीनी विवाद को लेकर कयार नहर पर चली...

Jaunpur Dhara News :  जमीनी विवाद को लेकर कयार नहर पर चली 6 राउंड गोली, एक की मौत

एक माह पूर्व घर के बारजे को लेकर गोली लगने से उनके पिता की हुई थी मौत

जौनपुर धारा,जौनपुर। मंगलवार की शाम सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में क्यार नहर पर एक व्यक्ति को 6 राउंड गोली लगने से मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची 112 नंबर पुलिस शव को कब्ज में लेकर जिला अस्पताल भेजा जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। जिसे पोस्टमार्टम के लिये मर्चरी हाउस भेज दिया। जानकारी मिलते ही थाने की पुलिस फोर्स के साथ सीओ सदर मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए। बता दे कि क्यार गांव निवासी एजाज अहमद उर्फ बिफन के घर के बारजा को लेकर 8 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें अब्दुल सउदिया रहता था, पिता की मृत्यु के बाद वह घर पर आया था। तब से घर पर ही रह रहा था और उस समय पांच थाने की पुलिस मौके पर तैनात की गई थी। वहीं आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। लगभग ढाई माह बाद एजाज अहमद के तीसरे पुत्र अब्दुल अहमद 28 वर्ष को घर से डेढ़ किलोमीटर दूर क्यार नहर पर 6 राउंड गोली मारी गई। मौके पर व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।। जानकारी मिलते ही सीओ सदर परमानंद कुशवाहा मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुड़ गए। जानकारी परिजनों को मिलते ही घर में कोहराम मच गया। आरोपी गोली मारकर फरार हो गया। मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं।