Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : जन कल्याण सेवा के लिए निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन...

Jaunpur Dhara News : जन कल्याण सेवा के लिए निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन सम्मानित

जौनपुर धारा, जौनपुर। सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के दिव्य मार्गदर्शन में कार्यरत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन को समाज कल्याणार्थ विवांता होटल, द्वारका, दिल्ली में आयोजित सी.एस.आर.शिखर सम्मेलन के 11वें संस्करण के पुरस्कार समारोह में यू.बी.एस.फोरम द्वारा वर्ष के सबसे प्रभावशाली एन.जी.ओ.के रूप में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सम्मानित अर्वाड को प्राप्त करने हेतु संत निरंकारी मण्डल के सचिव परम आदरणीय जोगिन्दर सुखीजा उपस्थित हुए जिन्होंने इस गौरवशाली सम्मान को प्राप्त करते हुए कहा कि संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन को प्राप्त हुए इस प्रकार के अनेक विशेष पुरस्कार, विभिन्न सामाजिक और धर्मार्थ प्रयासों में किए जा रहे उसके प्रभावशाली कार्यों को उजागर करते हैं। जानकारी देते हुए स्थानीय मीडिया सहायक ने बताया कि सन् 2010में स्थापित संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन समाज के हर क्षेत्र में अपनी कल्याणकारी परियोजनाओं को क्रियान्वित कर अपनी सकारात्मक भूमिका निभा रहा है। जिनमें स्वास्थ्य क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न चैरिटेबल अस्पताल, डिस्पेंसरी, फिजियोथेरेपी, दंत चिकित्सा, नेत्र चिकित्सा केन्द्र, डायग्नोस्टिक लैब इत्यादि सेवाएं उपलब्ध करवायी गयी है। शिक्षा क्षेत्र के अंतर्गत विद्यालय, कॉलेज एवं युवाओं हेतु विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण केन्द्र जैसे निरंकारी इंस्टीयूट ऑफ म्यूजिक एंड आर्ट, निःशुल्क शिक्षा केंद्र, लाईब्रेरी इत्यादि विशेष है।यूनाईडेट नेशन एसडीजी न.-6 लक्ष्य के अंतर्गत महाराष्ट्र के सायवन इलाके में सन्त निरंकारी चैरिटेबल फाऊण्डेशन द्वारा चलाये जा रहे जल संरक्षण परियोजना के अतंर्गत तीन सीमेंट नाला बांध का निर्माण कर इस अति पिछड़ें इलाके में यहाँ की जनजाति के लिए अनेक कार्य शुरू किये गए ओर उनकी मूल जल सम्बंधित परेशानी को दूर किया गया जिसमें लगभग 30 हजार के करीब स्थानीय आदिवासी जनों को लाभ प्राप्त हो रहा है।