― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  चोरों ने तीन पम्पिग सेट समेत चाय की...

Jaunpur Dhara News :  चोरों ने तीन पम्पिग सेट समेत चाय की गुमटी पर किए हाथ साफ

  • नगदी समेत हजारों के माल को किए पार, जांच ने जुटी पुलिस

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के अन्तर्गत तरियारी गाँव बीती रात चोरों के आतंक से दहल उठा। चोरों ने एक ही रात में खेत में लगे तीन पंपिंग सेट समेत चाय की गुमटी पर हाथ साफ कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। गौरतलब है कि कृषि कार्य हेतु खेत में लगभग दो सौ मीटर के अंदर तीन पंपिग सेट लगा हुआ था, परमानंदपुर गांव निवासी रामअवध बाबा, अमरदेव पुत्र स्व.हीरालाल व प्रदीप पुत्र स्व.हरिलाल तीनों लोग रोज की भांति धान की सिंचाई कर अपने घर चले गये। बीती रात चोरों ने तीनो पंपिंग सेट का दरवाजा तोड़ स्टेपलाइजर, बीस किलो प्लास्टिक की पाइप,दस मीटर केबल लेकर चंपत हो गए। रोज की भांति सुबह टहलने व शौच के लिए सिवान की तरफ जा रहे लोगों की निगाह जब टूटे हुए ताले पर पड़ी तो चोरी होने का आदेश हुआ। जिसके बाद पास जाकर देखा गया तो पंपिंग सेट का दरवाजा खुला है और उसमें लगा सामान सब गायब है। देखते ही देखते खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। एक-एक कर सभी ने अपने पंपिंग सेट पर जाकर देखा तो अंदर से समान गायब देख पैरो तले से जमीन खिसक गई। हर कोई चोरी की घटना की बात कर ही रहा था कि जानकारी मिली कि जिउत यादव की चाय व पान के गुमटी में भी चोरों ने खंगाला है। जीउत यादव ने कहा कि गुमटी का ताला तोड़ गुमटी में रखा गुटखा पान व नगदी लगभग चार सौ रुपये गायब है। भुक्तभोगी ने बताया कि लगभग पांच महीने पूर्व में भी गुमटी में चोरी हुई थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुटी हुई हैं।

Share Now...