जौनपुर धारा, जौनपुर। शेड्यूल से कम बिजली मिलने का मामला हो या खराब लाइनों के चलते होने वाली अघोषित बिजली कटौती। बिजली महकमा हमेशा उपभोक्ताओं के हितों की अनदेखी करता रहता है। विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते नगर में बिना बैरीकेडिंग जमीन पर रखा ट्रांसफार्मर दुर्घटना को दावत दे रहा हैं। कहीं मार्ग पर सड़क किनारे ट्रांसफार्मर रखा है, तो कहीं ट्रांसफार्मर तक आने वाले हाईटेंशन लाइन के तार भी हवा में झूल रहे हैं। इससे यहां से गुजरने वाले राहगीरों और मोहल्लेवासियों को हर समय दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ट्रांसफार्मर बिना बैरीकेडिंग के आबादी के करीब एक मकान के सामने जमीन पर रखा हुआ है। इससे यहां रहने वाले भवन स्वामियों और उनके बच्चों की हर समय जान जोखिम में पड़ी रहती है। इसके अलावा कई स्थानों पर जर्जर लाइनें आपस में टकराने पर आतिशबाजी का नजारा होना आम बात है, जिससे घण्टों सप्लाई बाधित होने के साथ ही लोगों की जान भी खतरे में पड़ जाती है। ऐसे में विभागीय पूछताछ में बस एक ही बात सूनने को मिलती है कि 33हजार फीडर से ब्रेक डाउन है और फाल्ट खोजा जा रहा है। वहीं नगर क्षेत्र के अहियापुर उपखण्ड कार्यालय क्षेत्र के ईशापुर में सड़क किनारे बिना किसी सुरक्षा जाली के रखे ट्रांसफार्मर और झूलते हुए तार राहगीरों और छुट्टा मवेशियों के लिए खतरे का सबब बन रहे हैं। वहाँ 400केवी का ट्रांसफार्मर जमीन पर खुले में रखा हुआ है। जहां से रोजाना हजारों राहगीर और स्कूली बच्चों व वाहन गुजरना होता हैं। इस तरह के मामले जनपद भर में कई जगह है लेकिन इसपर नजर कोई जिम्मदार नहीं रखना चाह रहा है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur Dhara News : घटनाओं को दावत दे रहा जमीन पर रखा ट्रांसफार्मर


