― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : गैस रिसाव से सिलेंडर में लगी आग, मची...

Jaunpur Dhara News : गैस रिसाव से सिलेंडर में लगी आग, मची भगदड़

जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय क्षेत्र के थानागद्दी बाजार में रविवार की शाम लगभग आठ बजे मिठाई की दुकान में छोला बनाते समय गैस रिसाव होने लगा जिससे सिलेंडर में आग लग गई। सिलेंडर में आग लगते ही भगदड़ मच गई। मालूम हो कि भगेलू साव पुत्र मदन जायसवाल थानागद्दी बाजार में मिठाई की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। रविवार की देर शाम छोला बनाते समय गैस से रिसाव होने लगा। रिसाव होने से चूल्हे में आग लग गई। जबतक आग पर काबू पाया जाता तब आग सिलेंडर में लगकर विकराल रूप धारण कर ली थी। दुकान में आग लगते देख दुकानदार समेत राहगीरों ने आग पर काबू पाने का अथक प्रयास किए लेकिन काबू पाने में असफल रहे। सिलेंडर में गैस खत्म होते ही आग बुझ गई। गलीमत ये रही कि आग लगने से सिलेंडर फटा नही अगर सिलेंडर फटा होता तो बड़ी घटना होने से इंकार भी नही किया जा सकता था। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुँच गई।

Share Now...