Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : गांधी आचरण आधारित शिक्षा पर जोर देते थे...

Jaunpur Dhara News : गांधी आचरण आधारित शिक्षा पर जोर देते थे : डॉ.आरसी पांडेय

जौनपुर धारा, खुटहन। क्षेत्र के पं.दीनदयाल उपाध्याय बालिका इण्टर कॉलेज रूस्तमपुर में बुधवार को गांधी जयंती मनाई गई। बतौर मुख्य अतिथि डॉ.आरसी पांडेय ने गांधी की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि व द्वीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डॉ.आरसी पांडेय ने कहा कि गांधी जी राजनीति में आचरण की शुद्धता पर जोर देते थे। उन्होंने पूरी दुनिया को सत्य, अहिंसा व प्रेम का संदेश दिया। उन्होंने आचरण आधारित शिक्षा, नैतिकता व शांति पर बल दिया। प्रधानाचार्या प्रिया पांडेय ने कहा कि गांधी अंतिम जन का विकास चाहते थे। इस अवसर पर अजीत यादव, आदित्य तिवारी व हीरालाल गौतम मौजूद रहें।