जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर के कोतवाली चौराहा स्थित गहना कोठी भगेलूराम रामजी सेठ फर्म द्वारा सावन माह में रविवार को 18वां वार्षिक विशाल भण्डारा का आयोजन किया गया। भंडारा में देर शाम तक हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर फर्म के अधिष्ठाता विवेक सेठ ‘मोनू’ ने भंडारा का शुभारंभ करते हुए कहा कि सावन माह में ही मेरे नवीनतम फर्म की शुरूआत हुई थी। भगवान शिव की कृपा से हमारी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती चली आ रही हैं। इसी उद्देश्य से यह भंडारा निरंतर 17वर्षों से होता चला आ रहा है और आगे भी चलता रहेगा। विनीत सेठ ने कहा कि शिव ही कलयुग में ऐसे देवता हैं, जो भक्तों के सभी कष्टों को दूर करते हैं। शिव की उपासना करने से समस्त कष्टों से मुक्ति मिलती है। शिव व सद्गुरू में कोई अंतर नहीं है। सद्गुरू ही शिव हैं, जिसमें समाज का कल्याण करने क्षमता है। अतः इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम से मानव में सद्भाव पैदा होता है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व शनिवार को अखंड श्रीरामचरित मानस पाठ का शुभारंभ किया गया जिसका रविवार को हवन पूजन व विशाल भंडारे के साथ समापन हुआ। भंडारे में आए हुए सभी लोगों का स्वागत विशाल सेठ, विपिन सेठ, हर्षित सेठ, हार्दिक सेठ, आयुष सेठ, वेदान्श सेठ, उज्ज्वल सेठ, सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने किया। आभार विवेक सेठ मोनू व विनीत सेठ ने व्यक्त किया। इस अवसर पर अजीत सेठ, अंशु सेठ, हरिहर नाथ शुक्ल, विनोद मोदनवाल सहित आदि तमाम लोग उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
Jaunpur Dhara News : गहना कोठी द्वारा आयोजित भंडारे में भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद



