― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : खबरें एक नजर में...

Jaunpur Dhara News : खबरें एक नजर में…

  • Jaunpur Dhara News : भगवान चित्रगुप्त की शोभायात्रा दो नवम्बर को

जौनपुर धारा, जौनपुर। दो नवंबर भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा नगर पालिका परिषद टाउन हॉल के मैदान से अपराह्न 3 बजे निकलेगी। इस आशय की जानकारी देते हुए शोभायात्रा के संयोजक मनीष श्रीवास्तव दी।

इस सम्बन्ध में जिलाअध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव के आवास पर बैठक में यह निर्णय लिया गया कि शोभायात्रा नगर पालिका परिषद के टाउन हॉल के मैदान से कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, शाही पुल ओलन्दगंज होते हुए रूहट्टा में स्थित श्रीचित्रगुप्त मन्दिर तक जाएगी।

  • Jaunpur Dhara News : अंतिम चरण में है श्रीराम कथा की तैयारियां

जौनपुर धारा, जौनपुर। जौनपुर में नौ नवम्बर को कलश यात्रा में पीत परिधानों में पांच हजार महिलाए सिर पर चुनरी और कलश धारण किए निकलेंगी। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी ज्ञानप्रकाश सिंह द्वारा किया जा रहा है।

ज्ञानप्रकाश सिंह ने कहा कि श्रीराम कथा की तैयारियां अंतिम चरण में चल रही है। कलश यात्रा में विभिन्न प्रदेशों से आए कलाकारों द्वारा झांकियो का प्रदर्शन किया जाएगा। कलश, सेवा भारती के बैनर तले बीआरपी इण्टर कालेज के मैदान स्थित आयोजित श्रीराम कथा स्थल के भव्य पांडाल में स्थापित किया जायेगा। आरएसएस काशी प्रांत के प्रांत कार्यवाह मुरली पाल ने श्रीराम कथा की सफलता हेतु एक रूपरेखा प्रस्तुत की गई।

Share Now...