― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : खबरें एक नजर में...

Jaunpur Dhara News : खबरें एक नजर में…

Jaunpur Dhara News : कीटनाशक पदार्थ के सेवन से किशोरी की मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जमुहाई गांव में किशोरी ने कीटनाशक पदार्थ खाकर जान दे दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी परमेश्वर गौतम की 18 वर्षीय पुत्री रिया गौतम ने गुरुवार की शाम अपने घर में विशाख्त पदार्थ का सेवन कर लिया। कीटनाशक का सेवन करने से जब किशोरी की हालत खराब हुई तो परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान लगभग 1घण्टे बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोरी के कीटनाशक सेवन करने का कारण अब तक पता नहीं चल सका है।

Jaunpur Dhara News : घर से स्कूल के लिए निकला छात्र आठ दिनो से लापता

जौनपुर धारा, खुटहन। पिलकिछा गांव निवासी व हाई-स्कूल का छात्र घर से स्कूल जाने को कहकर निकला था। आठ दिन बीत जाने के बाद भी उसका कहीं सुराग नहीं लग सका। किसी अनहोनी की आशंका से परेशान स्वजन उसका हर संभावित ठिकानों पर तलाश के बाद थाने में गुमशुदगी की तहरीर दिया है। वहीं केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है। गांव निवासी उमेश यादव का 16वर्षीय पुत्र शिवा यादव उर्फ गोरे, जो कि ग्राम विकास इण्टर कालेज में हाईस्कूल का छात्र है। गत 19 जुलाई की सुबह घर से स्कूल जाने के लिए पैदल ही निकला था। तब से उसका पता नहीं चल रहा है।

Jaunpur Dhara News : फर्जी तरीके से ईलाज करने मामले में 5 हजार का जुर्माना

जौनपुर धारा, जौनपुर। गैर कानूनी तरीके से ईलाज करने मामले में न्यायलय ने एक को न्यायालय उठने तक व 5 हजार रुपये जुर्माना के अर्थदण्ड से दण्डित किया। गैर कानूनी तरीके से इलाज करने के अपराध कारित करने के सम्बन्ध में वादी की लिखित तहरीर पर थाने में धारा-15(3) आईएम एक्ट-1956 व आईएमडी एक्ट-7 ऑफ 1916 पंजीकृत हुआ। विवेचक ने विवेचना गुणवत्ता कायम रखते हुए अभियुक्त के विरूद्ध आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया। गुरूवार के दिन न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-प्रथम ने वीके विश्वास पुत्र अनिल विश्वास निवासी वीर अरंगघाट नदिया हाल मुकाम मानिक कला थाना खेतासराय को दोषी सिद्ध करते हुए न्यायालय उठने तक के दण्ड से दण्डित किया।

Jaunpur Dhara News : प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की बंधक बनाकर हुई पिटाई

जौनपुर धारा, सुइथाकला। स्थानीय क्षेत्र के एक बाजार में गुरुवार आधी रात को प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को अचानक कहीं से लौटे प्रेमिका के स्वजनों ने दबोच लिया और बंधक बनाकर जमकर पीटा। बाद में लोगों के बीच-बचाव करने पर चेतावनी देकर छोड़ा। घटना को लेकर खूब चर्चाएं हो रही हैं। गांव के बाजार में निवास करने वाली प्रेमिका के घर के लोग कहीं गए थे, और प्रेमिका घर पर अकेली थी। कथित तौर पर रात में उसी गांव का निवासी उसका प्रेमी भी पहुंच गया और दोनों घर के अंदर थे। इसी बीच जाने कहां से प्रेमिका का भाई आ गया और दोनों रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद सूचना देने पर उसके माता पिता भी आ गए और प्रेमी को बंधक बनाकर पिटाई करने लगे। धीरे-धीरे अगल-बगल के लोग भी जुट गए और किसी ने प्रेमी के घर वालों को सूचना दे दी। बाद में कुछ लोगों के बीच-बचाव के बाद चेतावनी देकर प्रेमी को छोड़ दिया गया।

Share Now...