― Advertisement ―

spot_img

महिलाओं की भागीदारी के लिए सरकार का सशक्त कदम : मनोरमा मौर्या

नारी शक्ति वंदन एक्ट के समर्थन में मेगा हस्ताक्षर अभियान आयोजितजौनपुर। महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से...

E-Paper 15-04-2026

Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : खबरें एक नजर में...

Jaunpur Dhara News : खबरें एक नजर में…

  • Jaunpur Dhara News :  पत्रकार जेएन ओझा को पितृ शोक

जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के तारडीह गांव निवासी वरिष्ठ पत्रकार जे.एन.ओझा के पिता रमाकांत ओझा की बुधवार की सुबह पैतृक आवास पर निधन हो गया। वह करीब 99वर्ष के थे तथा पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे।

निधन की खबर सुनते ही लोग उनके आवास पर पहुंच कर उनका अंतिम दर्शन करते हुए अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त किए। इस अवसर पर पत्रकारों ने शोक गोष्ठी आयोजित कर 2 मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिवार को धैर्य प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। पत्रकार जेएन ओझा के पिता रमाकांत ओझा के निधन पर मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका अध्यक्ष कपिल मुनि गुप्त, पूर्व चेयरमैन शिव गोविन्द साहू, पूर्व सभासद आलोक कुमार गुप्ता पिंटू, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता, नानक चंद त्रिपाठी, फहीम अंसारी, जफर खान, गोपाल पाण्डेय, सर्वेश तिवारी, विक्की गुप्ता आदि ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए अपनी शोक संवेदना व्यक्त किया।

  • Jaunpur Dhara News :  राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु बैठक सम्पन्न

जौनपुर धारा,जौनपुर। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ के निर्देश के क्रम में आगामी 14सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व गणेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की गई।

अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु विभिन्न रणनीतियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने और अधिक से अधिक सुलह एवं समझौते के आधार पर वादों का निस्तारण करने की कार्यवाही करेंगे। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग और पुलिस के साथ अन्य विभागों के अधिकारियों के माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराने के लिए सभी प्रकार की आवश्यक तैयारी पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने यूपीपीसीएल, परिवहन विभाग, श्रम विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्टांप विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जिला पूर्ति विभाग, बाट-माप तथा अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों से कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह, सहायक आयुक्त (खाद्य), अभिहित अधिकारी देवाशीष उपाध्याय, सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

  • Jaunpur Dhara News :  विकास खण्ड कार्यालय परिसर खुटहन में रोजगार मेला का आयोजन

जौनपुर धारा,जौनपुर। निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन उ.प्र.एवं जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वाधान में 12 सितम्बर को प्रातः 10:00बजे विकास खण्ड कार्यालय परिसर खुटहन जौनपुर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें निजी क्षेत्र की कम्पनियों के द्वारा प्रतिभाग किया जाना है। जिसकी शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टर, आई.टी.आई.एवं स्नातक उत्तीर्ण आयुसीमा 18से 35वर्ष के अभ्यर्थियों को कैम्पस सलेक्शन करेंगी। जिसमें अभ्यर्थी अपने योग्यतानुसार प्रतिभाग करते हुए विभिन्न पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार प्राप्त करें। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ समस्त शैक्षिक अभिलेखों की छायाप्रति आई.डी.प्रूफ बायोडाटा सहित प्रतिभाग करेंगे एवं सेवायोजन वेब पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कर अभ्यर्थियों को अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की।

Share Now...