― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : खबरें एक नजर में...

Jaunpur Dhara News : खबरें एक नजर में…

Jaunpur Dhara News : गुरु बाबा बद्रीदास कुटी हनुमान मंदिर में हुई हजारों की चोरी

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के भण्डारी चौकी अंतर्गत राजा साहब पोखरा के पास गुरु बाबा बद्रीदास कुटी का हनुमान मंदिर में बीती रात चोरों ने पुजारी के आवास से अलमारी तोड़कर लगभग 25000 नकद चुरा ले गए। मंदिर के कर्मचारियों ने बताया कि वहां माता काली की मूर्ति है। जिसमें सोने की नथिया माता को पहनाया गया था, चोर ने भी उसे चुरा लिया। रात को वहां के पुजारी और कर्मचारी मंदिर में मौजूद नहीं थे।

Jaunpur Dhara News : जला ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए प्रधान ने प्रदेश संगठन को भेजा पत्र

जौनपुर धारा, खुटहन। कपसियां गांव में माह भर पूर्व जला ट्रांसफार्मर न बदले जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों से शिकायत के बाद भी दूसरा ट्रांसफार्मर न लगाए जाने पर महिला प्रधान ने प्रदेश संगठन को पत्र भेजकर समस्या का निराकरण कराने में सहयोग की अपील किया है।

गांव की प्रधान जय देवी ने बताया कि माह भर पूर्व गांव में लगा 63केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया। इसकी शिकायत आनलाइन के बाद शिकायती पत्र भी विद्युत विभाग में दिया गया। विधायक और राज्यमंत्री से भी मिल उन्हें समस्या से अवगत कराया गया। लेकिन दूसरा ट्रांसफार्मर नहीं दिया गया। बताया कि अब प्रधान संघ के प्रांतीय अध्यक्ष को पत्र भेजा गया है।

Jaunpur Dhara News : ठेकेदारों ने पीडब्लूडी कार्यालय में की तालाबंदी

जौनपुर धारा, जौनपुर। पीडब्ल्यूडी कार्यालय में ठेकेदारों ने ताला लगाकर जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। ठेकेदारों का आरोप है कि पिछले कई महीनों से हम लोगों का भुगतान नही हो रहा है। जिससे हमलोग परेशान होकर कार्यालय में ताला बंद करके अपना विरोध कर रहे है।ठेकेदारों ने अधिशासी अभियंता पर आरोप लगाते हुए कहा कि शासन द्वारा भुगतान कर दिया गया है। लेकिन अभी तक ठेकेदारों को पैसा नहीं दिया जा रहा है। वहीं ठेकेदारों का कहना है कि लेखाधिकारी पेमेंट करने के बदले एक्स्ट्रा रुपयों की डिमांड कर रहे हैं।

Share Now...
Previous article
Next article