― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : क्रास कन्ट्री रेस महिला में उजाला वं पुरूषों...

Jaunpur Dhara News : क्रास कन्ट्री रेस महिला में उजाला वं पुरूषों में अर्जुन ने मारी बाजी

जौनपुर धारा, जौनपुर। 02अक्टूबर महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की जयन्ती के अवसर पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय स्थित एकलव्य स्टेडियम में पुरूष वर्ग की 05 किमी एवं महिला वर्ग की क्रास कन्ट्री रेस क्रमशः 5 किमी एवं 03 किमी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि श्याम बाबू यादव, जिला पंचायत सदस्य एवं प्रतियोगिता की विशिष्ट अतिथि बबिता सिंह, उप कुलसचिव पूर्वांचल विश्वविद्यालय का स्वागत डॉ.अतुल सिन्हा, क्रीड़ा अधिकारी द्वारा अंगवस्त्रम प्रदान कर किया गया। महिलाओं की क्रास कन्ट्री रेस को विशिष्ट अतिथि एवं पुरूषों की क्रास कन्ट्री रेस को मुख्य अतिथि ने हरी झण्डी दिखाकर, खेल को प्रारम्भ कराया। मुख्य अतिथि द्वारा महात्मा गांधी एवं शास्त्री के पदचिन्हों पर चलने का आह्वाहन करते हुए खेल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर डॉ.अतुल सिन्हा ने क्रास कन्ट्री रेस में प्रतिभाग करने वाले समस्त खिलाड़ियों विशेषकर महिला खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए कहा गया कि आप लोगो के जोश एवं जुनून को देखते हुए खेल विभाग ने इस वर्ष से पुरूषों की रेस कराने के साथ ही महिलाओं की रेस की भी अनुमति प्रदान करने के साथ ही पुरस्कार के लिए धनराशि स्वीकृत किया है। महिलाओं के साथ क्रास कन्ट्री रेस में प्रतिभाग करने एवं महिला खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए मुख्य अतिथि द्वारा डॉ.ममता सोनकर को भी अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा महिला एवं पुरूष वर्ग में प्रथम छः स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार है। महिला वर्ग उजाला यादव प्रथम, प्रिया यादव द्वितीय, आया चौहान तृतीय, बिन्दु चौहान चतुर्थ, खुशी चौहान पंचम एवं पूजा यादव छठें स्थान पर रही। इसी प्रकार पुरूष वर्ग में अर्जुन नागर प्रथम, अवनीश यादव द्वितीय, चंचल मौर्या तृतीय, आदेश विश्वकर्मा चतुर्थ, विशाल पंचम तथा अंकित यादव छठें स्थान पर रहे। कार्यक्रम का संचालन चन्दन सिंह, उप क्रीड़ा अधिकारी द्वारा किया गया। उप्र शासन से प्राप्त निर्देश पर 17सितम्बर से 02अक्टूबर, तक इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में ’स्वच्छता पखवाड़ा’ मनाया गया।

Share Now...