Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : कार्य में लापरवाही बरतने पर डीएम ने रोका...

Jaunpur Dhara News : कार्य में लापरवाही बरतने पर डीएम ने रोका समाज कल्याण अधिकारी व अन्य का वेतन

  • 9072 प्रार्थना पत्र लंबित देख व्यक्त की नाराजगी, चार दिन के भीतर पेंडेन्सी खत्म करने का दिया निर्देश

जौनपुर धारा, जौनपुर। मंगलवार को जिलाधिकारी ने विकास भवन में स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय के निरीक्षण के दौरान जिला समाज कल्याण विभाग स्तर पर वृद्धावस्था पेंशन के लगभग 9072 प्रार्थना पत्र लंबित पाये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त किया। उन्होने जिला समाज कल्याण अधिकारी और सम्बन्धित स्टाफ के वेतन रोकने का निर्देश दिया और कहा जब तक सभी पेंडेंसी खत्म नहीं कर दी जाती है तब तक वेतन आहरित न किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि मिशन मोड पर कार्य करते हुए अगले 04 दिन के भीतर सभी पेंडेंसी खत्म की जाएगी। इसके साथ ही मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम को निर्देश दिया कि सुनिश्चित कराए कि भविष्य में इस तरह से पेंडेंसी न होने पाये। इस दौरान कार्यालय जिला विकास अधिकारी के निरीक्षण के दौरान सहायक आयुक्त उद्योग धर्मेंद्र द्विवेदी और वरिष्ठ सहायक अरविन्द कुमार की सेवा पुस्तिका देखी जो अपडेट थी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन लाभार्थियों की ई-केवाईसी नहीं हो पाई है उनकी सूची बनाकर ई-केवाईसी कराना सुनिश्चित करें। डीआरडीए कार्यालय में जाकर सांसद निधि के स्तर पर लंबित आवासों के संदर्भ में जानकारी ली। कार्यालय जिला पंचायत राज अधिकारी के निरीक्षण दौरान लेखाकार रईस से शौचालय के निर्माण के संबंध संदर्भ में जानकारी प्राप्त की और कर्मचारियों की नेम प्लेट लगाए जाने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को दिया गया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक कृष्ण करुणाकर पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।