Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  कच्ची दीवाल गिरने से टिन सेट धराशाही, बाल...

Jaunpur Dhara News :  कच्ची दीवाल गिरने से टिन सेट धराशाही, बाल बाल बच्चे लोग

  • सरायख्वाजा थाना क्षेत्र हडही गांव का मामला

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हडही गांव में तेज बारिश के कारण  शुक्रवार को कच्ची दीवाल गिरने से रात में सो रहे लोग बाल बाल बच गये। लेकिन गृहस्थी का सारा सामान नष्ट हो गया। बता दें कि हडही गांव निवासी रामजीत गौतम के टिन सेट पर पड़ोसी इंद्रपाल गौतम की कच्ची दीवाल शुक्रवार की रात तेज बारिश हो रही थी। दीवार में ज्यादा मनी होने से गिर गई दीवार समेत टिन सेट धराशाही हो गया। जिसमें रामजीत गौतम का पूरा परिवार सो रहा था। दीवार की आवाज सुनकर लोग बाहर भाग गये जिससे उनके जान-माल का कोई खतरा तो नहीं हुआ लेकिन उसमें रखा गृहस्थी का सामान सारा सामान सहित अन्य खाद्यान्न पदार्थ नष्ट हो गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गये और इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। वहीं ग्राम प्रधान ने सक्रियता दिखाते हुए सूचना राजस्व विभाग को दी। राजस्व विभाग ने पहुंचकर नुकसान हुए मकान का निरीक्षण किया।