जौनपुर धारा, जौनपुर। सीएमओ डॉ.लक्ष्मी सिंह द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत का निरीक्षण किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी ने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती महिलाओं को फल वितरण किया।उन्होंने गर्भवती महिलाओं से उनके स्वास्थ्य के विषय में भी जानकारी प्राप्त किया।चिकित्सालय में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई एवं सभी आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध थी। आए कुल 290मरीज के सापेक्ष टीबी के रोगियों की कम जांच होने पर उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिया कि ओपीडी के कुल 10ज्ञ् मरीजों की टीबी जांच अवश्य कराएं। मुख्य चिकित्साधिकारी ने डीडवाना ग्राम के मुसहर बस्ती में जाकर टीकाकरण से इनकार वाले परिवारों को समझाया एवं टीका लगने के महत्व के विषय में जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया। मुसहर बस्ती के दो बच्चों में डायरिया के हल्के लक्षण होने पर उन्होंने तत्काल जिंक एवं ओआरएस पैकेट उपलब्ध कराया।मुख्य चिकित्साधिकारी ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ.अरुण कन्नौजिया को निर्देश दिया कि बरसात के वर्तमान समय को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतें जिससे संक्रामक बीमारियों को होने से रोका जा सके। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ.अरुण कन्नौजिया एवं यूनिसेफ संस्था से डीएमसी गुरदीप कौर उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur Dhara News : ओपीडी में मरीजों की अवश्य कराये टी.बी.की जाँच


