― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : ऑटो रिक्शा और रोडवेज बस में टक्कर से...

Jaunpur Dhara News : ऑटो रिक्शा और रोडवेज बस में टक्कर से ड्राइवर समेत आठ घायल

  • कुंवरपुर टोल प्लाजा के पास का मामला

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय क्षेत्र के पंवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंवरपुर टोल प्लाजा के पास रोडवेज बस और ऑटो रिक्शा में टक्कर हो गया। जिसमे ऑटो रिक्शा चालक समेत कुल आठ लोग घायल हो गए हैं। जिन्हे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनका उपचार किया गया। बताया जाता है कि शुक्रवार शाम को कुंवरपुर टोल प्लाजा के आगे तथा खाखोंपुर पेट्रोल पम्प से 100मीटर पहले अज्ञात रोडवेज मुंगरा बादशाहपुर से मछलीशहर जौनपुर की तरफ जा रही थी। उसके पीछे-पीछे ऑटो जा रही थी कि अचानक अवरोध से बस के रोकने की वजह से पीछे से ऑटो की टक्कर हो गई। जिसमें ड्राइवर समेत कुल 8 लोग घायल हो गए। घायलों में आटो चालक राजू सन ऑफ होरीलाल सरोज उम्र 32 निवासी कस्बा पवारा जौनपुर, मोहम्मद शाहिद पुत्र मुख्तार अहमद उम्र 36 निवासी सुकलालगंज थाना बरसठी, रुखसाना पत्नी मोहम्मद शाहिद उम्र 32 वर्ष पता सुखलालगंज थाना बरसठी, मकबूल पत्नी रोजन उम्र 50 वर्ष निवासी मुंगराबादशाहपुर, निर्मला देवी पत्नी अमृतलाल बिना उम्र 55 वर्ष निवासी जमालपुर थाना मछलीशहर, प्रमिला देवी पत्नी स्व चंदन बिंद उम्र 24 निवासी जमालपुर मछलीशहर, हसीना पत्नी अब्दुल अजीज उम्र 60वर्ष निवासी दोसी का पूरा मछलीशहर जौनपुर, अब्दुल अजीज पत्नी नूर मोहम्मद निवासी दोसी का पूरा मछलीशहर शामिल हैं। उपरोक्त सभी घायल व्यक्तियों को ईलाज हेतु एम्बुलेंस द्वारा सीएससी मछलीशहर लाया गया।मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अधिकारी मछलीशहर, थानाध्यक्ष पंवारा मौजूद रहे।

Share Now...