जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। पूर्वांचल के ऐतिहासिक दो दिवसीय ऐतिहासिक भरत मिलाप को लेकर जय महाकाल दल व राम दल भरत मिलाप रोशनी कमेटी की दर्शानार्थ शोभा यात्रा गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण के लिए निकाली गई। रथ पर भगवान महाकाल की प्रतिमा विराजमान रही। भरत मिलाप मेला महासमिति के अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता पिंटू ने भगवान महाकाल जी की प्रतिमा का पूजा-अर्चन आरती कर रथ को रवाना किया। शोभायात्रा बहोरिकपुर दक्षिण मुखी हनुमान जी की मंदिर से निकाली गई जो नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए महाकाल दल पर जाकर समाप्त हो गई। वहीं श्रीराम दल की भव्य शोभायात्रा ढोल नगाड़ों के साथ गुरुवार की सुबह निकाली गई। इससे पहले मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी के मूर्ति पर माला फूल चढ़ाकर आरती उतारी गई और जय श्रीराम के जयकारे के साथ शोभायात्रा रवाना हुआ। जो नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए पुनः दल पर पहुंच समाप्त हुआ। दलों के पदाधिकारी आगे संकीर्तन करते हुए चल रहे थे। जगह-जगह घर की छतों महिलाएं पुष्प वर्षा कर भगवान महाकाल एवं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का दर्शन पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया। डीजे द्वारा प्रसारित भक्ति गीतों द्वारा समूचा नगर राममय हो गया। इस अवसर पर अध्यक्ष महाकाल दल चंद्रशेखर तिवारी, आलोक कुमार गुप्ता, इजी.उमाशंकर गुप्ता, आशीष ऊमरवैश्य, राजन सिंह, आशीष गुप्ता, महेश हलवाई, रिंकू उमर वैश्य, नीरज मोदनवाल, कुंदन उमर वैश्य, पी.पी.यादव, कन्हैया शुक्ला, राजकुमार पटेल, बबलू पटेल व डा.अशोक पटेल, राजेश गुप्ता अध्यक्ष राम दल, सौरभ जायसवाल, संतोष मिश्रा, गुड्डू मिश्रा, सुरेश सोनी आदि लोग उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur Dhara News : ऐतिहासिक भरत मिलाप्ा मेले से पूर्व निकाली गई शोभायात्रा

Previous article

