जौनपुर धारा,जौनपुर। एनसीयूआई जौनपुर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत द्वारा किसानो पर अपमानजनक टिप्पणियां करने को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर कंगना रनौत का पुतला फूंका। जानकारी के अनुसार बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत द्वार किसान आंदोलन को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसको लेकर कांग्रेस के लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर बर्खास्तगी की मांग की है। उसी क्रम में बुधवार को एनसीयूआई के कार्यकर्ताओ ने विरोध प्रदर्शन कर कंगना का पुतला पंâूका। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष आदिल ने कहा कि कंगना का वक्तव्य भाजपा की मूल मानसिकता को दर्शाता है। भाजपा पार्टी पूर्णतयः किसान विरोधी पार्टी है। भाजपा का कंगना के बयान से किनारा करना एक छलावा मात्र है। इस अवसर पर अमन सिन्हा, रोहित पाण्डेय, शिवम शर्मा, शाद खान, देवांश द्विवेदी, अंशुमान तिवारी, गौरव यादव, दानिश, तौशीफ, मंगल, सैफ इत्यादि छात्र उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara News : एनसीयूआई कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत का फूंका पुतला



