जौनपुर धारा, बदलापुर। कोलकाता के आरजीकर मेडिकल कॉलेज की एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या से पूरा देश रोश में हैं। आम जनता से लेकर देश की जानी मानी हस्तियां भी इस घटना से दुखी हैं। इसी बीच बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के शाहगंज रोड पर संचालित विद्या मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के फेफड़ा रोग विशेषज्ञ एवं बीएचयू के गोल्ड मेडलिस्ट डॉक्टर ए.के.तिवारी ने आग्रह किया कि सभी भाइयों को एक रक्षा सूत्र हमारी उस बहन के नाम से अवश्य बांधना चाहिए जिसकी कोलकाता में दरिन्दों ने दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि यह अमानवीय हिंसा है। जिसने हम सभी की आत्मा को हिला दिया है, केवल एक व्यक्ति के खिलाफ नहीं बल्कि हमारे समाज की हर महिला की गरिमा और सुरक्षा पर एक गंभीर हमला है। यह हमारे समाज में गहराई से जुड़े मुद्दों का प्रतिबिम्ब है। हम सभी मिलकर उसके न्याय की लड़ाई के लिए आगे आना चाहिए। घटना में शामिल सभी आरोपियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। जिससे उस बहन को न्याय मिल सके।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur Dhara News : एक राखी कोलकाता ट्रेनी डॉक्टर के नाम

Previous article

