Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
HomeदेशJaunpur Dhara News : MP के शाजापुर में भारी बवाल

Jaunpur Dhara News : MP के शाजापुर में भारी बवाल

दो गुटों के बीच पत्थरबाजी और फायरिंग

मध्य प्रदेश में शाजापुर जिले के मक्सी में बुधवार देर शाम भारी बवाल हो गया. यहां दो समुदायों के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया और फिर बात पत्थरबाजी-फायरिंग तक पहुंच गई. इस विवाद में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हैं. इस बवाल के बाद पूरे गांव में पुलिस फोर्स तैनात है और धारा-144 लागू कर दी गई है.  

दरअसल मक्सी में दो दिन पहले मुस्लिम समाज के एक युवक के साथ मारपीट हुई थी, जिसके बाद बुधवार रात को दोनों समुदाय भड़क गए और पुराने विवाद को लेकर आमने-सामने हो गए. इस दौरान दोनों गुटों की ओर से पत्थरबाजी हुई. बवाल के दौरान भीड़ में से ही किसी ने फायरिंग कर दी, जिसमें कुछ युवकों के घायल होने की खबर है. जब इसकी सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची मक्सी पुलिस पर ही भीड़ ने पथराव कर दिया. जिसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल को बुलाया गया और स्थिति को काबू में किया गया. बवाल ज्यादा न बड़े इसको देखते हुए पूरे मक्सी में धारा-144 लागू कर दी गई है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कर दी गई है. अब लोगों के एक जगह इकट्ठे होने पर भी रोक है. इस दौरान पुलिस सोशल मीडिया पर भड़काऊ मैसेज पर भी नजर रख रही है. इस बवाल में जिन घायलों को अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टरों ने उनमें से एक युवक को मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर की ओर से बताया गया कि सात लोग घायल हैं. जिनका इलाज जारी है. वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि शाजापुर के मक्सी में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ. फायरिंग की घटना सामने आई है. कुछ लोग घायल हुए हैं. पुलिस फोर्स मौके पर तैनात है. हालांकि ये घटना क्यों हुई, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. इसका पता लगाया जा रहा है. कोई पुराना विवाद बताया जा रहा है.