जौनपुर धारा,जौनपुर। आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर 6 मूल कार्यों की मांग की है। जिसमें कार्यवाहक जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष मीना देवी ने कहा कि स्कूल पुर्व शिक्षा, स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, अनुपूरक पोषाहार, पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा, दिशा निर्देशन एवं संदर्भित सेवाओं के लिए की गई है जिसे निरंतर करती चली आ रही है साथ-साथ अन्य विभागों के कार्यों को भी समय-समय पर कराती चली आ रही हैं। महंगाई के इस वर्तमान समय में उक्त 6 सेवा योजनाओं पर कार्य करने पर भारत सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा संयुक्त रूप से मानदेय के रूप में मात्र 6000प्रति माह मिलता है। संगठन के संज्ञान में आया है कि बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन परिषदीय स्कूलों में संचालित किए जा रहे को-लोकेटेड 10684 आंगनबाड़ी केन्द्रों में ईसीसीई एजुकेटर रखे जाएंगे जो आंगनवाड़ी की 6 सेवाओं में से मात्र एक सेवा योजना पर कार्य करेंगे जिसको रुपया 10313 प्रति माह भुगतान किया जाएगा और पीएफ तथा ईएसआई योजना का भी लाभ उन्हें दिया जाना सुनिश्चित किया गया है। जो आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों तथा सहायिकाओं के लिए खेद का विषय है। सरकार द्वारा यह सौतेला व्यवहार है इससे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपने को बहुत ही छली हुई महसूस कर रही हैं। 62 वर्ष की आयु पर रिटायरमेंट के बाद किसी तरह का पेंशन/ग्रेच्युटी भी नहीं मिलती है। उन्होने कहा कि यदि हम लोगों के साथ इस तरह का सौतेला व्यवहार किया जाता रहेगा तो प्रदेश की पौने चार लाख आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां तथा सहायिकाएं काम व कलम बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल करने को मजबूर होंगी, साथ उन्होने अपने 8 विभिन्न मांगों को रखा। उक्त अवसर पर रेखा मौर्या, मन्जू मौर्या, कृष्णा सिंह, मीरा, विभा सिंह, सुजाता, ज्योति सिंह, रेखा उपाध्याय, दीपिका, गीता, पूनम, बबना सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
भीषण आग से किसानों की मेहनत राख: जौनपुर में 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक
जौनपुर: सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के इटौरी बाजार के समीप सोमवार दोपहर अचानक लगी भीषण आग ने किसानों की महीनों की मेहनत को पल भर...
Jaunpur Dhara News : 8 सूत्रीय मांग को लेकर आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन



