जौनपुर धारा, जौनपुर। लाइनबाजार पुलिस ने 6 चोरी की मोबाइल व एक मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। प्रभारी निरीक्षक किशोर कुमार चौबे मय हमराह सुरेश सिंह चौकी प्रभारी सिविल लाइन शनिवार को समय 1.40बजे हरईपुर पुलिया के पास से दो शातिर चोर जय कुमार पुत्र प्रमोद कुमार निवासी शेखवाड़ा थाना जफराबाद व राजन कुमार पुत्र स्व अनिल कुमार निवासी शेखवाड़ा थाना जफराबाद को चोरी के मोबाइल व एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरान्त न्यायालय भेज दिया। इन दोनों शातिर चोरों के खिलाफ थाना लाइन बाजार के साथ थाना जफराबाद में भी मामले दर्ज हैं।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
Jaunpur Dhara News : 6 चोरी की मोबाइल व एक मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार



