जौनपुर धारा, महराजगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के गद्दोपुर सोसाइटी पर सरकारी खाद को प्राइवेट गाड़ी पर लदवा कर बिक्री के लिए भेजे जाने की सूचना पर पुलिस ने 43बोरी डीएपी सरकारी खाद व पिकअप गाड़ी के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली कि गद्दोपुर सोसाइटी पर सरकारी खाद को सचिव के माध्यम से प्राइवेट गाड़ी पर लदवा कर बिक्री के लिए कहीं भेजा जा रहा है। सूचना पर विश्वास करके थानाध्यक्ष हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे मौके पर पिकअप नंबर ळझ्72Aऊ8801 पर चालक कमलेश कुमार निवासी ग्राम सवंसा थाना महाराजगंज को 43बोरी डीएपी खाद के साथ पाया गया। पूछताछ के दौरान कोई कागजात नहीं दिखा सका। थानाध्यक्ष महाराजगंज द्वारा वाहन तथा डीएपी खाद को सीज कर उप जिलाधिकारी बदलापुर तथा जिला कृषि अधिकारी जौनपुर को सूचना दिया गया। पुलिस मुकदमा दर्ज करके आवश्यक कार्यवाई मे जुटी है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur Dhara News : 43 बोरी डीएपी सरकारी खाद व पिकअप के साथ एक गिरफ्तार


