Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : 250 से अधिक मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर...

Jaunpur Dhara News : 250 से अधिक मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हुआ इलाज

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। सार्वजनिक इण्टर कॉलेज में पूर्व प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह आगामी 31जुलाई के जन्मदिन के अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर का शुभारंभ मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी लक्ष्मी सिंह, ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह फंटू व भाजपा नेता श्याम राज सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। स्वास्थ्य शिविर में एलटी अरविन्द कुमार, आशीष कुमार सरोज, आशीष कुमार, रजत गौतम, मौसम सिंह, राजेंद्र प्रसाद व भाई लाल आदि को  उत्कृष्ट कार्य हेतु के लिए सीएमओ डॉ.लक्ष्मी सिंह व ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। शिविर में बाल वर्ग व हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.सलाल श्रीवास्तव, हृदय रोग डॉ.बी.सिंह, बाल रोग डॉ.मुकेश शुक्ला, स्त्री रोग डॉ.शिखा, न्यूरो रोग डॉ.श्वेता पांडे व डॉ राजेश सिंह व प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.अभय सिंह सहित संयुक्त डॉक्टरों की टीम ने 250 मरीजों को निःशुल्क का परामर्श व जांच कर निःशुल्क दवाइयां बांटी। इस दौरान छात्र छात्राएं, महिलाएं, पुरुष व बुजुर्गों की भीड़ ने भारी संख्या में लाभ लिया। संबंधित मरीजों का ब्लड प्रेशर, तापमान, ब्लड ग्रुप, शुगर, वजन, नेत्र जांच, बीपी समेत अन्य आवश्यक जांच किया गया। इस अवसर पर प्रणव कुमार, सूरज, शुभम सिंह, विकास सिंह, प्रियांशु गुप्ता, सत्यम सिंह, सुनील सिंह, प्रिंस सिंह, अनुपम तिवारी व धर्म सिंह आदि लोग मौजूद रहे।