Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : 182 शिकायतों में 17 का किया गया निस्तारण

Jaunpur Dhara News : 182 शिकायतों में 17 का किया गया निस्तारण

  • डीएम-एसपी के मौजूदगी में हुआ सम्पूर्ण दिवस का आयोजन

जौनपुर धारा,जौनपुर। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा ने उपस्थित होकर शाहगंज के तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन में शामिल हुए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।

जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रकरणों/शिकायतों को अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जा कर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने भूमि विवाद/अतिक्रमण की शिकायतों पर राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व निरीक्षक, लेखपाल तथा पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण ससमय निस्तारण किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन अधिकारियों ने ाfशकायतों के निस्तारण में लापरवही की तो उनकी जांच वरिष्ठ अधिकारियों से कराकर उनके विरूद्व कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने लेखपाल और कानूनगो से कहा कि पैमाइस वरासत के नाम पर भ्रष्टाचार किया तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी। तहसील में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 182 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से 17प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारित कर शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को हस्थान्तरित करते हुए एक सप्ताह के अन्दर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी शाहगंज राजेश कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.लक्ष्मी सिंह, तहसीलदार नायब तहसीलदार राजस्व निरीक्षक/लेखपाल व फरियादी आदि उपस्थित रहे।