Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : 15 अगस्त को पुरूष एवं महिला क्रास कन्ट्री...

Jaunpur Dhara News : 15 अगस्त को पुरूष एवं महिला क्रास कन्ट्री रेस का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। 15 अगस्त आजादी के अमृत महोत्सव एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुरूष वर्ग की 05 किमी. एवं महिला वर्ग में 2.5 किमी.की क्रास कन्ट्री रेस का आयोजन प्रातः 6.30बजे से कुत्तुपुर तिराहे से प्रारम्भ होकर 2.5 किमी.चलने के बाद महिला वर्ग की रेस समाप्त हो जायेगी। पुरूष वर्ग का रेस इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर के मुख्य गेट पर समाप्त होगी। क्रास कन्ट्री रेस में प्रथम छः स्थान प्राप्त करने वाले पुरूष एवं महिला खिलाड़ियों को खेल विभाग द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा। प्रतियोगिता मे प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी कृष्ण कुमार यादव, पूर्व चैम्पियन एथलीट से सम्पर्क कर अपनी प्रविष्टि करा सकते हैं। आजादी के अमृत महोत्सव एवं स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत स्टेडियम में 13 व 14 अगस्त की अपरान्ह 5.00 बजे तक कोई भी इच्छुक खिलाड़ी अपनी प्रविष्टि करा सकते हैं। प्रतिस्पर्धा में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों की प्रविष्टि पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर की जायेगी।