जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। शारदीय नवरात्रि के सप्तमी बुधवार रात को पुरानी सब्जी मंडी स्थित दुर्गा पूजा समिति द्वारा दीपदान उत्सव मनाया गया। सैकड़ों दीपों की लौ से जगमगा उठा दुर्गा पंडाल , विभिन्न पंडालों में भी किया गया दीपदान। नवरात्रि पर्व के सातवें दिन पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ नजर आईं और देर रात तक दर्शन पूजन का क्रम जारी रहा। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में शारदीय नवरात्रि की धूम मची हुई है। प्रत्िादिन दुर्गा पूजा पंडालों में भक्तिमय माहौल बनाने व आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मोहल्ला पुरानी सब्जी मंडी में नवयुवक दुर्गा पूजा समिति द्वारा दीपदान उत्सव का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने दीपदान उत्सव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सैकड़ों दीपों की लौ से पंडाल परिसर जगमगा उठा, जिसकी शोभा देखते ही बन रही थी। वहीं मोहल्ला गुड़हाई मालिया का गोडा में जय माँ काली दुर्गा पूजा समिति द्वारा सजाया गया मां का दरबार लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था और भारी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे। इस अवसर पर समूचा क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ है और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कर भक्तगण माता को प्रसन्न करने में लगे हुए हैं। तो भजन कीर्तन एवं देवी पचरा से महिलाएं आयोजन को और भी खास बना रही हैं। कार्यक्रम में अनूप गुप्ता, विशु साहू, आशीष गुप्ता, रुपेश कुमार, पवन कुमार, अन्नू साहू, सोनू साहू, विनोद विश्वकर्मा, मनु गुप्ता, िंरकू गुप्ता, सियाराम गुप्ता, राकेश पुष्पाकार, छोटे लाल यादव, शनि प्रजापति, सूरज प्रजापति, विष्णु प्रजापति, रोहित विश्वकर्मा, दीपक यादव आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
Jaunpur Dhara News : 1001 दीपों की लौ से जगमगा उठा दुर्गा पंडाल



