― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : 10 जुआरी गिरफ्तार, एक लाख, साढ़े नौ हजार...

Jaunpur Dhara News : 10 जुआरी गिरफ्तार, एक लाख, साढ़े नौ हजार रुपये बरामद

  • मौके से पांच बाइक व आठ मोबाइल फोन भी मिले
  • मुखबिर की सूचना पर राज कालेज मैदान में हुई छापेमारी

जौनपुर धारा,जौनपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने राज कालेज के मैदान से मंगलवार को दस जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक लाख साढ़े नौ हजार रुपये, पांच बाइक व आठ मोबाइल फोन बरामद हुए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र को मुखबिर ने सूचना दी कि शहाबुद्दीनपुर स्थित राज कालेज मैदान के पास लगभग एक दर्जन की संख्या में लोग बड़े पैमाने पर जुआ खेल रहे हैं। उन्होंने राज कालेज पुलिस चौकी प्रभारी राम प्रकाश यादव व भंडारी पुलिस चौकी प्रभारी ओम प्रकाश पांडेय सहित बड़ी संख्या में जवानों को लेकर घेराबंदी कर जुआ खेल रहे 10 व्यक्तियों को घर दबोचा। फड़ से एक लाख जबकि जामा तलाशी में 9500 रुपये मिले। मौके पर पांच बाइक व विभिन्न कंपनियों के आठ मोबाइल बरामद हुए। गिरफ्तार हुए आरोपितों में कोतवाली के बेगमगंज निवासी अंकित जायसवाल, मनीष सोनकर, सोनू सोनकर, मुफ्ती मोहल्ला निवासी मोहम्मद इरफानुल रहमान, सुक्खीपुर निवासी विजय सोनकर, दाउदपुर निवासी नंदलाल प्रजापति, गौराबादशाहपुर के धर्मापुर निवासी अच्छेलाल निषाद, लाइन बाजार के कलीचाबाद निवासी सुभाष यादव, सरायख्वाजा के कुहियां निवासी अंबुज कुमार यादव व सिकरारा के शेरवां निवासी मनीष कुमार सिंह हैं। जुआ एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपितों का चालान कर दिया। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल भरत सिंह यादव, कांंस्टेबल शुभम कुमार सिंह, शिवेंद्र यादव, आनंद निषाद, प्रिंस मौर्य, योगेश कुमार व संजय यादव रहे।

Share Now...