जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कुशहा द्वितीय गांव में स्थित सप्तधाम माँ महाकाली मंदिर पर जय मां महाकाली सेवा समिति की तरफ से आयोजित सात दिवसीय श्रीराम कथा का समापन पूजा-अर्चना और हवन यज्ञ के साथ संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में ग्रामीण भक्तों ने हवन में आहुतियां डाली। कथा का वाचन पुष्कर महाराज ने किया। इस अवसर पर पुष्कर महाराज ने यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यज्ञ हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। यज्ञ केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभ प्रदान करता है। यज्ञ से उत्पन्न पवित्र धुआं वातावरण को शुद्ध करता है और नकारात्मक को समाप्त कर शांति, समृद्धि और संतोष लाता है। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह, पुष्यमित्र दुबे, चंचल सिंह पूर्व प्रधान, राजन सिंह, वरुण सिंह, राजीव सिंह, गोलू दुबे, शिवांग सिंह, गोलू सिंह आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur Dhara News : हवन यज्ञ के साथ सात दिवसीय श्री राम कथा का समापन

Previous article

