Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : स्कूल से घर जा रहे छात्र पर मनबढ़ों...

Jaunpur Dhara News : स्कूल से घर जा रहे छात्र पर मनबढ़ों ने लोहे के राड से किया घायल

  • पीड़ित की शिकायत पर 8 हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पांडेय पुरुषोत्तमपुर गांव के पास स्कूल से घर जा रहे छात्र के ऊपर मनबढ़ों ने लोहे की राड से हमला कर दिया जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के तियरी गांव निवासी हिमांशु यादव लाइन बाजार थाना क्षेत्र के अकबरपुर आदम स्थित कमला नेहरू इंटर कालेज में पढ़ता है। शुक्रवार शाम को लगभग 1बजे हिमांशु स्कूल से घर के लिये निकला। जैसे ही वह पांडेय पुरुषोत्तमपुर के पास पहुंचा तभी पहले से ही घात लगाये 8मनबढ़ युवकों ने उसके ऊपर लोहे की राड व डण्डे से हमला कर दिया। हमले में हिमांशु (17 वर्ष) का सर फट गया। जिसको देख पहुंचे स्थानीय लोगों घायल छात्र को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजवाया। वहीं जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने घायल की तहरीर पर अभ्युदय प्रताप मौर्य, उत्कर्ष साहू सहित 8 के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।