Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  समस्याओं को लेकर परीक्षा नियंत्रक से मिले छात्र

Jaunpur Dhara News :  समस्याओं को लेकर परीक्षा नियंत्रक से मिले छात्र

  • परीक्षा नियंत्रक में निराकरण का दिया आश्वासन

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में परिसर की छात्र समस्याओं को लेकर परीक्षा नियंत्रक से मिले और छात्रों की सुविधाओं को लेकर परीक्षा नियंत्रक ने उन्हें समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया। इस दौरान परीक्षा नियंत्रण को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत भी किया। विश्वविद्यालय परिसर के छात्र नेता व समाजवादी छात्रसभा के जिला सचिव अर्श खान व अनुराग मौर्य, शनि मौर्य के नेतृत्व में छात्रों ने नये परीक्षा नियंत्रक विनोद कुमार सिंह, उपकुल सचिव अजीत प्रताप सिंह से मिले। नये परीक्षा नियंत्रक का स्वागत किया और परीक्षा नियंत्रित का चार्ज लेने पर बधाई दी। इस दौरान छात्रों ने पठन-पाठन समस्याओं को लेकर उनसे शिकायत की और निराकरण की मांग की। छात्रों ने कहा कि छात्रों की तमाम समस्याएं हैं, जिसको विश्वविद्यालय के विभागीय जिम्मेदार  गंम्भीरता से नहीं लेता है और छात्रों के अंक पत्रों में त्रुटियां है उस पर सुधार लाया जाए। इसके अलावा विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय में छात्रों के पाठ्यक्रमों संबंधी पुस्तको का अभाव है, उसे उपलब्ध कराई जाए। जिससे छात्रों का हो रहा फ़ालतू खर्च रोका जा सके। इस पर परीक्षा नियंत्रक विनोद कुमार सिंह ने छात्रों को आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जाएगा और पुस्तकों को लेकर भी पत्राचार किया जाएगा। जो जरूरत की पुस्तक हैं उपलब्ध कराए जाएंगे। इस अवसर पर अर्चित प्रजापति, शिवम सिंह, फरहान अख्तर, अमन यादव  स्वेत श्रीवास्तव समेत के कई छात्र मौजूद रहे।