जौनपुर धारा, जौनपुर। भाजपा के सीहीपुर स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता मे एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसके मुख्य अतिथि पूर्व काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष एवं सदस्यता जाँच आधिकारी जौनपुर रामप्रकाश दूबे एव विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी अशोक चौरसिया रहे। उन्होंने आज तक हुई सदस्यता की वृत ली और आगे की सदस्यता अभियान पर विस्तार से चर्चा की। सर्वप्रथम पार्टी के पुरोधा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुभारम्भ की गई। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के ने बंदे मातरम का गीत गाया। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से हर व्यक्ति व हर वर्ग को भाजपा से जोड़ने का काम करेंगे हम केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं व नीतियों को लेकर जनता के बीच पहुंचेंगे साथ ही विपक्ष के फैलाए झूठ, भ्रम और देश व समाज को तोड़ने की राजनीति को बेनकाब करने का काम करेंगे। उन्होंने आगे हरियाणा मे बने सरकार और जम्मू कश्मीर मे भाजपा की अच्छे प्रदर्शन पर बधाई देते हुये कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चलने वाली सरकार की प्राथमिकता है, उत्तर प्रदेश में बेहतर-कानून का राज कायम करने की हमारी सरकार ऐसे तत्वों पर जो गैरकानूनी काम करते हैं, अराजकता करते हैं। जिनकी समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता पाई जाती है, कठोर कार्रवाई कर रही है। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हम दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। भारत के अंदर केवल भारतीय जनता पार्टी ही है जो कैडर आधारित पार्टी है। कार्यक्रम का संचालन सुनील तिवारी ने किया। उक्त अवसर पर बृजेश सिंह ‘प्रिंसू’ पीयूष गुप्ता, सुशील मिश्र, अमित श्रीवास्तव, सुधाकर उपाध्याय, संतोष सिंह, संदीप सरोज, धनंजय सिंह, विनीत शुक्ला, अनिल गुप्ता, रागिनी सिंह, गीता बिंद, अंजना श्रीवास्तव सहित आदि लोग उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
Jaunpur Dhara News : सदस्यता अभियान के माध्यम से जनमानस को भाजपा में जोड़ें : राम प्रकाश दुबे



