― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम किया गया आयोजित

Jaunpur Dhara News :  सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम किया गया आयोजित

जौनपुर धारा,जौनपुर। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़, पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर/यातायात देवेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक यातायात जी.डी.शुक्ला व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मिथिलेश मिश्रा के द्वारा होली चाइल्ड स्कूल में यातायात जागरुकता व सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम ‘पहले हेलमेट बाद में चाभी’ स्लोगन के साथ वहाँ पर मौजूद 550बच्चो को जागरुक किया गया। जिलाधिकारी ने उपस्थित बच्चों से कहा कि अपनें परिवार में सभी सदस्यो को भी हेलमेट की विशेषता के बारे में जागरुक करें साथ ही शहर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाते हुए मदिरापान करके वाहन न चलाने, ओवर स्पिड मे वाहन चलाने, ब्लैक फिल्म के प्रयोग, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की अनिवार्यता, हेलमेट, सीट बेल्ट, सड़क पर अवैध रुप से खड़े वाहनो के पार्किंग के सम्बंध में लोगों को जागरूक किया गया एवं चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों के उलंघन करने वाले 208के विरुद्ध सम्पूर्ण चालान करके 2,15,000 का राजस्व वसूली की गयी।

Share Now...