Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : शान्ति व्यवस्था कायम रखने के लिये एसपी ने...

Jaunpur Dhara News : शान्ति व्यवस्था कायम रखने के लिये एसपी ने कराया अभ्यास

मॉक ड्रील एक्सरसाइज, हवाई फायरिंग के साथ निकाली गई रैली

जौनपुर धारा, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक ने जिले में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं, साथ ही जनता को सुरक्षित महसूस कराने के लिये आश्वस्त होकर अपना काम करते रहने का अहसास दिला रहें हैं।

इसी क्रम में मंगलवार की सुबह पुलिस लाइन के मैदान में एसपी के नेतृत्व में जिले के सभी क्षेत्राधिकार, निरीक्षक, उपनिरीक्षक व अन्य महिला पुलिसकर्मियों के साथ किसी भी स्थिति में दंगा होने पर नियंत्रित किये जाने हेतु मॉक ड्रिल एक्सरसाइज का अभ्यास कराया गया। इस दौरान असली कारतूस और गोली पुलिसकर्मियों से चलवाया गया, साथ ही दंगा होने पर किस प्रकार से उसे नियंत्रित किया जाए इसके लिए भी जानकारी दी गई। इस मामले में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति फेज-5 के तहत 90 दिन तक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसके तहत आज पुलिस लाइन में बालवाड़ी का अभ्यास कराया गया है, साथ ही पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महिला कांस्टेबलों की एक रैली भी निकाली गई है। फोर व्हीलर और टू व्हीलर बाइक पर महिला सशक्तिकरण को जागरूक करने के लिए स्लोगन बजाए जा रहे है। लोगों से अपेक्षा की ज्यादा से ज्यादा लोग जागरुक हो यह रैली पुलिस लाइन से निकलकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस पुलिस लाइन आकर समाप्त होगी।