Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : शांतिपूर्वक व हर्षोल्लास के साथ हुआ विसर्जन

Jaunpur Dhara News : शांतिपूर्वक व हर्षोल्लास के साथ हुआ विसर्जन

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र के कुशल नेतृत्व में माँ दुर्गा शक्ति माता मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम के दौरान विसर्जन घाट पर नगर अन्तर्गत प्रतिमाओं का विसर्जन मां दुर्गा महासमिति जौनपुर के सहयोग से शांतिपूर्वक व हर्षोल्लास के साथ पुर्ण कराया गया। इसके साथ ही आज प्रातः काल जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा, नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह, उपजिलाधिकारी सदर पवन सिंह, ई.ओ.नगरपालिका पवन कुमार तथा अन्य अधिकारियों के साथ नगर स्थित सद्भावना पुल पर विजय दशमी के पावन पर्व पर माँ दुर्गा महासमिति द्वारा आयोजित माँ दुर्गा शक्ति माता मूर्ति विसर्जन/माता की भव्य विदाई कार्यक्रम का समिति के पदाधिकारियों इन्द्रभान सिंह ‘इंदु’, निखलेश सिंह, मनीष गुप्ता, सोमनाथ आर्य, महेश्वरी आदि समस्त सम्मानित सदस्यों के सहयोग से सफलता पूर्वक आयोजन कराया गया। इस दौरान माँ भगवती की आराधना भी की गयी।