Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : शंकर दल का बल्ली पूजन संपन्न

Jaunpur Dhara News : शंकर दल का बल्ली पूजन संपन्न

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। नगर का ऐतिहासिक दो दिवसीय भरत मिलाप 18 व 19 अक्टूबर को होगा। इसके मद्देनजर अंजही में स्थित शंकर दल भरत मिलाप रोशनी कमेटी का सोमवार रात को बल्ली पूजन बैण्ड-बाजे के साथ किया गया। पंडित अभिषेक शुक्ला ने मंत्रोच्चारण के साथ पूरे विधि-विधान से बल्ली पूजन कार्यक्रम कराया। इस दौरान भरत मिलाप रोशनी कमेटी मेला समिति के अध्यक्ष आलोक गुप्ता पिंटू ने बताया कि 18अक्टूबर को चौकी प्रदर्शन व 19अक्टूबर को लाइट प्रदर्शन किया जाएगा। पिछले साल की भांति इस वर्ष भी देवी देवताओं की अश्लील नृत्य गीत चौकिया पर नहीं होगा। प्रशासन व स्थानी लोगों के सहयोग से  मेला सकुशल संपन्न कराया जाएगा।इस अवसर पर शंकर दल अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता बच्चा, संचालक आलोक गुप्ता पिंटू, रानू गुप्ता, राम गोपाल केसरी, शंकर केशरी, सभासद गणेश, मोहित केशरवानी, राजकुमार राजू, दुर्गेश, सदाशिव, पिंटू, जगदीश, मुकेश, राजीव जायसवाल, नीरज, टोनी, विपिन गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, प्रतापचन्द्र, दिनेश सहारा, सुरेश चंद सोनी, संदीप कसेरा आदि लोग मौजूद रहे।